केरल में आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केरल विस्फोटों पर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ कुछ शिकायतें आने के बाद एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत करने वालों में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी शामिल है। यह शिकायत कोच्चि में यहोवा के साक्षियों की एक सभा में हुए विस्फोटों के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया पर थी, इसमें तीन लोग मारे गए और लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गए।
विस्फोटों की निंदा कर राज्य मंत्री ने पोस्ट किया था, कांग्रेस और सीपीएम की तुष्टिकरण की राजनीति की कीमत हमेशा सभी समुदायों के निर्दोषों को भुगतनी पड़ेगी, इतिहास ने हमें यहीं सिखाया है। निर्लज्ज तुष्टिकरण की राजनीति, कांग्रेस/सीपीएम/यूपीए/आईएनडीआई गठबंधन द्वारा भी बेशर्मी केरल में नफरत फैलाने और जिहाद का आह्वान करने के लिए आतंकवादी हमास को आमंत्रित करने के लिए|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments