सक्ती में CAF जवान का तालाब में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा में पदस्थ जवान दिलीप साहू पिछले कुछ दिनों से लापता थे, जिनका शव डभरा थाना क्षेत्र के खम्हार खैया तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक के परिजनों ने पहले ही थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह जब तालाब में तैरता हुआ शव देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डभरा पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इसे सामान्य मौत न मानकर हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी पहलुओं की गहनता से जांच होने के बाद ही साफ हो पाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments