शिक्षक पर चलाई थी गोली, लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो देखने के बाद छात्रों ने की वारदात....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में टीचर को कोचिंग से बाहर बुलाकर गोली मारने वाले दो स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की गिरफ्त में आते ही स्टूडेंट्स की हेकड़ी निकल गई, उन्होंने पुलिस को बताया कि वो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरह खौफ पैदा करना चाहते थे | लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो देखने के बाद उन्होंने टीचर को गोली मारी फिर खौफ पैदा करने के लिए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |
बताया जा रहा है कि एक आरोपी तरुण बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग. दोनों ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक सुनसान सड़क पर अपना धमकी वाला वीडियो बनाया | इसमें उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के किरदार की नकल करते हुए डायलॉगबाजी की | वीडियो में एक आरोपी कहता है- ऐ कैसे गोली लगी? इस सवाल पर दूसरा जवाब देता है- टांय | फिर आरोपी पूछता है- कैसे गिरा? इसपर दूसरा कहता है- धांय. फिर एक आरोपी कहता है फैजल कहते हैं मुझे फैजल, ऐसे ही नाम नहीं रखा है फैजल. इसके बाद दूसरा आरोपी कहता है हमें सुच्चा गैंगस्टर कहते हैं | फिर 6 महीने बाद तेरी ऐसी की तैसी करूंगा, तेरी टांगों को छलनी करूंगा, 40 गोली मारूंगा.,अभी एक गोली मारी है | 39 गोली मारनी रह गई हैं |
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में एक ने फैजल का किरदार निभाया था और दूसरे ने सुच्चा का, दरअसल, दोनों आरोपियों का टीचर के छोटे भाई से विवाद हो गया था | इसके बाद टीचर को दोनों आरोपियों ने गोली मार दी, मालूम हो कि कल यानी गुरुवार को दो छात्रों ने टीचर के गोली मार दी थी | स्टूडेंट तरुण और एक दूसरा लड़का साथ में ही घायल हुए टीचर सुमित के यहां कोचिंग पढ़ते थे | सुमित के छोटे भाई योगेंद्र से दोनों का झगड़ा हो गया था. जिसके चलते लड़कों ने उसे मार दी |
गोली मारने के बाद स्टूडेंट्स ने भागते समय रास्ते में बाइक खड़ा कर सड़क पर वीडियो बनाया. 25 सेकंड के इस वीडियो में छाती ठोककर तरुण ने साथी के साथ ऐलान किया मुझे ऐसे ही फैजल नहीं कहते हैं. गालियों से भरमार वीडियो में दोनों स्टूडेंट्स ने खुला ऐलान किया था कि टीचर के पैर को छलनी करना है | बताया जा रहा है कि टीचर सुमित और आरोपी स्टूडेंट थाना खंदौली क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं | सुमित के भाई योगेंद्र से झगड़ा होने के बाद मामला रंगबाजी में बदल गया | सुमित का एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है | फिलहाल, गोली लगने के बाद घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments