सीएम भूपेश बघेल और सुशील आनंद शुक्ला को बृजमोहन अग्रवाल ने भेजा मानहानि का नोटिस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस भेजा गया है, पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने यह नोटिस भेजा है, अग्रवाल ने नोटिस अपने अधिवक्ता के जरिए भेजा है, उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए राजधानी रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जब बैजनाथपारा पहुंचे तो उनसे कुछ लोगों ने हुज्जतबाजी की थी, अग्रवाल द्वारा उनको गुंडे कहने पर सीएम बघेल ने कहा था कि, बृजमोहन अग्रवाल के आगे किसी को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान है, सीएम के इन्हीं शब्दों से आहत श्री अग्रवाल ने यह मानहानि का नोटिस भेजा है |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments