google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देव दीपावली पर संगम नगरी राजिम में कुलेश्वर महादेव का अभिषेक करने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल...

Nov 27, 2023
1 min read


























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/26/11/2023/ पूर्व धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज सपत्नीक त्रिवेणी संगम राजिम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान कुलेश्वर महादेव तथा भगवान राजीव लोचन के मंदिर पहुंचकर उनका दर्शन लाभ लिया और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक प्रवास के दौरान राजिम में ही दुधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास से भी उनकी भेट हुई। महंत का चरण स्पर्श कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।

26 नवंबर रविवार को काशी के साथ ही छत्तीसगढ़ की संगम नगरी राजिम में भी देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस पावन मौके पर राजिम में त्रिवेणी संगम पहुंचें। शिव भक्त बृजमोहन अग्रवाल पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए उनके साथ उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल भी थीं। सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल और सरिता अग्रवाल ने कुलेश्वर महादेव का अभिषेक और पूजा अर्चना की। इसके बाद अग्रवाल दंपत्ति ने भगवान राजीव लोचन का पूजन किया।

देव दीपावली के अवसर पर राजिम में अपनी धार्मिक यात्रा पर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल की महंत राम सुंदर दास से भी मुलाकात हुई उन्होंने महंत राम सुंदर दास और स्वामी कौशलेंद्र ब्रम्हचारी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर का वध कर दिया था जिसके बाद सभी देवी-देवता काशी पहुंचे थे। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित करके खुशी मनाई थी। इसी के कारण हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर्व मनाया जाता है। आज के दिन स्नान, दान के साथ दीपदान का विशेष महत्व है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html