google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मतदान किया....

Nov 19, 2023
1 min read































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार के लिए मतदान किया - बृजमोहन

17 नवंबर शुक्रवार/भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दुर्गा महाविद्यालय, रामसागर पारा में मतदान किया। बृजमोहन अग्रवाल ने घर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया उसके बाद पिता रामजी लाल अग्रवाल, माता पिस्ता देवी, पत्नी सरिता अग्रवाल समेत परिवार के लगभग 50 सदस्यों के साथ दुर्गा महाविद्यालय पहुंच कर मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा के पंडालों पर लगी भीड़ बता रही है कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने ये भी कहा कि, मतदान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह संकेत है कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री का महिलाओं को आरक्षण का तोहफा, महतारी वंदन योजना, लाडली लक्ष्मी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर आदि योजनाएं महिलाओं को पसंद आ रही है उसका ही नतीजा है कि महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता घोटालेबाजों और अपराधियों से परेशान हो चुकी है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर वो अपराधियों की कमर तोड़ेंगे और उनके खिलाफ बुलडोजर चलाया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html