google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी ने जीवन में परिवार के लालन - पालन एवं राजपाठ की दोहरी जिम्मेदारी बखूबी निभायी-सभापति सूर्यकान्त राठौड़.....

Aug 17
2 min read
  • वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी का 195वीं जयन्ती पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, मोहन उपारकर, गणमान्यजनों, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने किया सादर नमन....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर - आज वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी का उनकी 195वीं जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के जिला अस्पताल पंडरी के प्रांगण में स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया |

रायपुर नगर निगम के पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी को उनकी 195,वीं जयन्ती पर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम के पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, मोहन उपारकर, लोधी समाज पदाधिकारियों, महिलाओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों, वरिष्ठ नागरिकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में रायपुर जिला अस्पताल पंडरी के प्रांगण में पहुंचकर सादर नमन किया |


नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि वीरांगना अवन्ति बाई लोधी का जीवन प्रेरणादायक है, वीरांगना ने जीवन में पति के अवसान के बाद परिवार के लालन -पालन एवं मध्यप्रदेश राज्य के रामगढ़ क्षेत्र की रानी की दोहरी भूमिका बखूबी निभायी, वीरांगना ने 1857 की क्रांति में अद्भुत वीरता प्रदर्शित कर अनेक बार अंग्रेज सेना को हराकर रामगढ़ से बाहर खदेड़ा, जब अंग्रेज सेना से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी चारों ओर से घिर गयीं, तो भी वे जीवन के अंतिम क्षण तक अंग्रेज सेना से अद्भुत तरीके से अकेली ही रणभूमि में संघर्ष करती रहीं एवं वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी ने अंग्रेज सेना के सामने हार ना मानकर अपने निज जीवन की इहलीला अपनी तलवार से स्वयं समाप्त कर ली एवं रनभूमि में वीरगति को प्राप्त हुई |


नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू ने वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी को 195वीं जयन्ती पर सादर नमन कर उनके अद्भुत रणकौशल, अदम्य साहस एवं शौर्य को अद्वितीय बतलाया |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html