बिलासपुर में खूनी संघर्ष: पारिवारिक रंजिश में चाचा ने की भतीजे की निर्मम हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद के चलते एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अमित केंवट और आरोपी कुंदन केंवट दोनों लिंगियाडीह इलाके में एक साथ रहते थे। सोमवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुंदन ने गुस्से में आकर अमित पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने सीधे सरकंडा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और इस हत्याकांड की तह तक जाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments