भाजपा सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू रायपुर पहुंचे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू राजधानी रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनकी अगवानी की।
संगठनात्मक दृष्टिकोण से उनका यह प्रवास अहम माना जा रहा है। वर्तमान में राज्य अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों का माहौल है।
हालांकि इस प्रवास के दौरान किसी तय बैठक या विशिष्ट संगठनात्मक कार्यक्रम का आधिकारिक ब्योरा अभी साझा नहीं किया गया है, लेकिन राज्य में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी से पार्टी गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की संभावना बनी रहती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments