भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद; नक्सलियों का नापाक मंसूबा नाकाम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। माचपल्ली के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के एक बड़े डंप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं।
यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पुलिस और BSF के जवान जुराहान मेहड़ा और माचपल्ली के दूरदराज जंगलों में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के इस गुप्त ठिकाने की जानकारी मिली।
जब्त की गई प्रमुख सामग्रियां: -
2 भरमार बंदूकें
लगभग 2 किलो वजनी एक पैकेट IED
24 BGL (बैरिल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल
1 वायरलेस सेट और 1 GPS डिवाइस
4 पाउच और 14 पटाखे
दवाइयां, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियां
मौके पर ही नष्ट किया गया विस्फोटक सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अत्यधिक संवेदनशील स्थिति को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद ली। BDS की टीम ने मौके पर ही बरामद IED और अन्य खतरनाक विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जिससे किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया।
इलाके में लगातार जारी है अभियान कांकेर पुलिस और सुरक्षाबल नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सर्च अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments