google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की होगी आज अहम बैठक...

Feb 4, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर- बीजेपी लोकसभा सीटों को लेकर आज मंथन करेगी. हर सीट में दो से तीन नाम तय होंगे. संगठन ने प्रत्याशी को लेकर पैनल बनाया है. जातिगत समीकरण में पेंच फस रहा है. 11 में से 9 लोकसभा सीट में बीजेपी नए चेहरे उतारने की तैयारी में है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 6 सामान्य, एक एससी और चार एसटी सीट है. प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए 200 आवेदन आए हैं. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और संगठन मंत्री पवन साय ने सभी लोकसभा सीटों का दौरा किया है.

भाजपा लोकसभा कलस्टर की बैठक आज

इसके अलावा आज भाजपा लोकसभा क्लस्टर की बैठक भी होनी है. सुबह 11:30 बजे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी. जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html