भाजपा की बड़ी तैयारी, छत्तीसगढ़ में 3 हजार जगहों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है | भाजपा का 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा, प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा | इनमें मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे, इसे लेकर प्रदेश स्तर पर समिति भी गठित की गई है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है | Chhattisgarh Travel Guide राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देश देश के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा |
अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तर पर टीम तैयार की जा रही है, 31 जुलाई तक बैठक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं | प्रदेश के 476 मंडलों पर भाजपा विशेष रूप से फोकस करने वाली है, हर मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे | राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर होंगे आयोजन | रायपुर समेत कई शहरों की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments