google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भव्य कावड़ यात्रा में शामिल हुए भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय......

Aug 17
2 min read
  • अमित चिमनानी के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 7 नदियों के जल से किया महाकाल का अभिषेक |

  • भव्य कावड़ यात्रा में शामिल हुए भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, महाराज राजीव लोचन सहित सैकड़ों श्रद्धालु |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर श्रावण मास के पावन अवसर पर राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित बाबा वैधनाथ धाम तक 16 अगस्त, रविवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। आयोजक एवं यात्रा के नेतृत्वकर्ता सीए अमित चिमनानी ने बताया कि यात्रा न्यू राजेन्द्र नगर स्थित उनके निवास से निकाली गई एवं बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने कांवड़ यात्रा में भाग लेकर यात्रा को महत्वपूर्ण बनाया। यात्रा में भगवान शिव एवं नंदी की झांकियां एवं भव्य शिवलिंग भी आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के स्वागत में जगह जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी की गई।

सीए चिमनानी ने बताया कि श्रद्धालुगण ने 7 नदियों माँ गंगा (हर की पौड़ी), माँ नर्मदा (ग्वारीघाट, जबलपुर), माँ अरपा (बिलासपुर घाट), माँ खारुन (महादेव घाट), राजिम त्रिवेणी संगम (राजिम), माँ महानदी, माँ पैरी और माँ सोंढूर का पवित्र जल लेकर यात्रा की एवं उसके बाद इस पवित्र जल से शिव अभिषेक किया। यात्रा की शुरुआत कावड़ पूजन से की गई, तत्पश्चात महाकाल की आरती के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा समाप्ति के बाद विधिवत जल अभिषेक कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की प्रार्थना की गईं।

यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, पूज्य संत राजीव लोचन महाराज विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, नेहरू निषाद,छगन मूंदड़ा, किरण बघेल उज्ज्वल दीपक, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, विश्वदिनी पाण्डेय, निशिकांत पांडे, अनामिका सिंह, सहित छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कैट के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, समाजसेवी मुखी मन्नूमल पृथवानी, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मिर्घानी, बलराम आहूजा, सुशील केसवानी, झामनदास बजाज, श्याम चावला, महेश प्रितवानी, मुरलीधर शादीजा, अजय जयसिंघानी, विकास रूपरेला, राजकुमार गुनवानी अमर चंदनानी, इंदर तलरेजा, मोहन होतवानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, रवि वाधवानी, बंटी जुमनानी, विजय लहरवानी, विक्की वाधवानी, संजय लालवानी, किशोर गुरनानी, पंकज चीजवानी, समीर वेनश्यानी, नरेन्द्र दासवानी, मनीष पंजवानी, अनिल लाहोरी, रतन वर्ल्यानी, रोशन आहूजा, साजन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html