राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके मारने चाहिए थप्पड़’ बयान के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले से भाजपा विधायक वाई भरत शेट्टी को सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता घबराये हुये हैं - विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बैंगलुरू में दक्षिण कन्नड़ जिले से भाजपा विधायक वाई भरत शेट्टी के बयान ‘राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके मारने चाहिए थप्पड़’ जो कि लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के लिए ऐसा बयान देना अशोभनीय है। आखिरकार बीते दिनों जो राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी को हिंसक कहा गया था वह इस विधायक के बयान से साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी वास्तव में हिंसक हैं। उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करना भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की फितरत में शामिल हो चुकी है। इस बयान के लिए विधायक को सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।
विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता घबराये हुये हैं और जान-बूझकर अलग-अलग जगहों से राहुल गांधी के लिए बयान जारी करवाया जाता है या अशोभनीय टिप्पणी करवाई जाती है, यह वाकया कोई पहली दफा नहीं है, इसके पहले भी राहुल गांधी के बारे में गैर जिम्मेदारा बयान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा दिया जा चुका है। एक तरफ राहुल गांधी लगातार देश का दौरा कर रहे हैं जहाँ आमजन को उनकी जरूरत है चाहे उत्तर प्रदेश में हाथरस जैसी घटना के पीड़ितों से मिलने की बात हो या असम में बाढ़ पीड़ितों से मिलने की बात हो या फिर एक साल से भी अधिक जल रहे मणिपुर जाकर पीड़ितों से मिलने की बात हो। इन्हीं सब को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है और भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऐसे उल-जलूल बयान देकर अपनी सोच को दर्शा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments