google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद: सोनिया सुमित अग्रवाल बनीं जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष....

Jul 22
2 min read
  • सोनिया सुमित अग्रवाल बनीं महासमुंद भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह.....

  • सोनिया सुमित अग्रवाल को मिली महासमुंद महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की कमान,संगठन में खुशी की लहर.....

  • सोनिया सुमित अग्रवाल को महासमुंद महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -

महासमुंद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला महासमुंद के संगठन का विस्तार करते हुए सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर है।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति एवं भाजपा महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू की अनुशंसा पर की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने सोनिया अग्रवाल के सक्रिय योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक कार्यों में उनकी तत्परता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा महासमुंद जिले में और अधिक मजबूत होगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनिया सुमित अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।सोनिया अग्रवाल का ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला महासमुंद में मुझे जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष एवं प्रांतीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।


सोनिया अग्रवाल ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष येतराम साहू तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया। सोनिया सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाऊँगी। महासमुंद जिले में महिला सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगी। सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ता साथियों का सहयोग ही मेरी वास्तविक शक्ति है। सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महासमुंद जिले के भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html