google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी नेता महिला रिपोर्टर पर हुए नाराज, भड़के पत्रकार.....

Oct 2, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने उनसे सवाल पूछने वाली एक महिला पत्रकार को सरेआम डांट दिया। महिला पत्रकार ने अन्नामलाई से पूछा कि अगर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया जाता है तो क्या वह भाजपा में बने रहेंगे? इस सवाल का जवाब देने के बजाय उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप मेरे बगल में खड़े हों ताकि टीवी पर हर कोई यह जान सके कि ऐसा सवाल किसने पूछा है।


अन्नामलाई ने कहा, "आओ और मेरे बगल में खड़े हो जाओ। लोगों को टीवी के माध्यम से देखने दो कि मुझसे ऐसा सवाल किसने पूछा है। सवाल पूछने का एक तरीका है। 8 करोड़ लोगों को उस व्यक्ति को जानना चाहिए जिसने इतना शानदार सवाल पूछा है।" बीजेपी नेता महिला पत्रकार को कैमरे के सामने खड़े होने के लिए कहते रहे, लेकिन वहां खड़े अन्य पत्रकारों ने उनका बचाव करने की कोशिश की। अन्नामलाई ने कहा, "मैं पूर्णकालिक राजनेता नहीं हूं। किसान होना मेरी पहचान है। इसके बाद मैं एक राजनेता और फिर बीजेपी अध्यक्ष हूं।"


पत्रकारों ने अन्नामलाई के इस व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त ती उन्होंने कहा कि वह रिपोर्टर को उचित तरीके से प्रश्न पूछने की सलाह दे रहे थे। भाजपा नेता ने कहा, ''अच्छे इरादे से मैं आपको सलाह दे रहा हूं बहन।'' कोयंबटूर प्रेस क्लब ने अन्नामलाई की इस हरकत की निंदा की है। कोयंबटूर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एआर बाबू ने कहा, "पत्रकारिता नैतिकता का उपदेश देने से पहले अन्नामलाई को एक नेता होने की नैतिकता सीखनी चाहिए। सम्मानपूर्वक कार्य करना चाहिए। पत्रकारिता नागरिकों और सार्वजनिक जीवन में रहने वालों के बीच एक पुल के रूप में खड़ी है।"

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html