google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा सरकार ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर लगाया ताला, व्यावसायिक शिक्षा की किताबें डेढ़ महीने बाद भी गायब – वन्दना राजपूत.....

Aug 3
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों ने प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका दिया है। एक ओर सरकार नई शिक्षा नीति और कौशल विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी ओर व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को सत्र शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी सरकारी पुस्तक उपलब्ध नहीं करा सकी। यह सरकार की घोर लापरवाही, अकर्मण्यता और शिक्षा के प्रति असंवेदनशील रवैये का सबसे बड़ा प्रमाण है।


प्रदेश के लगभग 1244शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। पिछले 8 से 10 वर्षों से यह योजना चल रही है, फिर भी सरकार समय पर किताबें उपलब्ध नहीं करा पाई। 15 ट्रेडों की पुस्तकें आज तक विद्यालयों में नहीं पहुंची हैं। आखिर बिना पुस्तकों के विद्यार्थी पढ़ाई कैसे करेंगे? क्या भाजपा सरकार विद्यार्थियों को केवल घोषणाओं के सहारे शिक्षा देना चाहती है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में उसी योजना की हालत बदतर है। सरकार के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो चुके हैं। यदि सत्र शुरू होने से पहले पुस्तकें उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, तो आज तक विद्यार्थियों को किताबें क्यों नहीं मिला है, डेढ़ महीना बाद तिमाही परीक्षा का समय आ जाएगा और डेढ़ महीना निकल चुका है विद्यार्थी कैसे अपना कोर्स कम्पलीट करेंगे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है |


वन्दना राजपूत ने आरोप लगाया कि समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय की प्राथमिकता विद्यार्थियों का भविष्य नहीं, बल्कि टेंडर प्रक्रिया बन गई है। विभाग को बच्चों की पढ़ाई से अधिक फाइलों और ठेकों की चिंता दिखाई दे रही है। व्यावसायिक शिक्षा की सभी पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।


कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता वन्दना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को अव्यवस्था में बदल दिया है। विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा हैं शिक्षा की गुणवत्ता सिर्फ़ फाइलों पर ही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html