google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिरगाँव निकाय चुनाव: आप उतारेगी सभी सीटों पर उम्मीदवार, जनता के बीच जाकर तय होंगे प्रत्याशी...

2 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने बिरगाँव नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सभी 40 वार्डों के साथ-साथ महापौर पद के लिए भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार, इस बार प्रत्याशियों का चयन पारंपरिक बैठकों या बंद कमरों में नहीं, बल्कि सीधे आम जनता के साथ संवाद और रायशुमारी के आधार पर किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि जनता जिसे सबसे योग्य मानेगी, टिकट उसी को दिया जाएगा।

दोनों प्रमुख दलों पर निशाना -

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि पारंपरिक दलों की कार्यशैली से जनता त्रस्त हो चुकी है। उनका कहना है कि लंबे समय से सत्ता में रहे दलों ने सिर्फ वादे किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जनता अब बदलाव चाहती है और एक मजबूत तीसरे विकल्प की तलाश में है।

दिल्ली और पंजाब के मॉडल पर फोकस -

पार्टी के प्रतिनिधियों का कहना है कि दिल्ली और राज्यों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा पूरे देश में है। इसी सकारात्मक और विकासवादी राजनीति के दम पर छत्तीसगढ़ में भी पैर पसारे जा रहे हैं और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

#बिरगाँव #छत्तीसगढ़राजनीति #आमआदमीपार्टी #AamAadmiParty #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html