google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बिलासपुर: SIMS अस्पताल के कर्मचारियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार.....

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर:- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने 22 वर्षीय युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर सिम्स अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में पदस्थ स्टाफ के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते और धमकी देकर भयभीत करते दिखाई दे रहा था। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान के लिए जानकारी जुटाई गई।


















जांच के बाद युवक की पहचान प्रियांशु मिश्रा पिता दीपक मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी सरजू बगीचा सिविल लाइन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में युवक द्वारा सिम्स अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में मौजूद स्टाफ के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही धमकी-चमकी देकर स्टाफ को भयभीत करने की बात भी सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान सुनिश्चित की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के इस कृत्य से शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।


इसी को ध्यान में रखते हुए उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ही मामले में पुलिस की कार्रवाई का आधार बना। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संबंधित व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कदम उठाए। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश भी दिया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने, कर्मचारियों को धमकाने या शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html