google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

रायगढ़ : बीच-बचाव करना पार्षद को पड़ा भारी, सिर पर जैक रॉड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़। जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में वार्ड पार्षद पर लोहे के जैक रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।




















क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है। पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। तभी पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच हिंसक मारपीट हो रही थी। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गए। वहां कमल सारथी नाम का युवक अपने जीजा व कुछ अन्य लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद ने उसे विवाद खत्म करने की समझाइश दी, जो आरोपी को नागवार गुजरी।


गाली-गलौज और जैक रॉड से सिर पर वार -

समझाइश देने से नाराज आरोपी कमल सारथी ने गुस्से में पार्षद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। देखते ही देखते उसने अपने पास रखे लोहे के जैक रॉड से पार्षद विजय चौहान के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके पिता ने जूटमिल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।


पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी -

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस की टीम ने संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी और मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया। पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर लौटा है, टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल सारथी (26 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड सारंगढ़) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


एसएसपी की सख्त चेतावनी -

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि सहित किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट, धमकी या हिंसक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html