बिलासपुर : घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिलासपुर के मंगला इलाके में मंगलवार को रावण दहन के ठीक बाद पुरानी दुश्मनी को लेकर तनाव फैल गया। कुछ स्थानीय युवकों ने एक घर में जबरन घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों पर डंडों से ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान बीच-बौवहार करने आईं बुजुर्ग महिलाओं को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा। हमले की इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की इस घटना के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हालांकि, पुलिस पर शुरुआत में मामले को रफा-दफा करने और समझौते का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। बढ़ते दबाव और वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अंततः आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments