बिलासपुर : दूसरी शादी की जिद और तलाक से इनकार पर शिक्षक पति की पत्नी व सास ने की पिटाई, मामला दर्ज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पारिवारिक कलह का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के एक शिक्षक जब अपने परिवार से मिलने सुसराल पहुंचे, तो पत्नी ने उनके सामने अजीब मांग रख दी। पत्नी द्वारा दूसरी शादी करने की बात कहते हुए तलाक मांगने और शिक्षक द्वारा इससे साफ इंकार करने पर बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी और सास ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित शिक्षक की शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक शाला पथरी में पदस्थ शिक्षक किशन कुमार दिव्य वर्तमान में महगई में किराए के मकान में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी शकुंतला बंजारे और बच्चे तेंदूमुंडी गांव में निवास करते हैं। बीती 26 सितंबर को किशन अपने परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे, जहां उनकी सास रोहणी बाई भी मौजूद थीं।
आधी रात को हुआ विवाद -
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब 2 बजे पत्नी ने शिक्षक पति से कहा कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती और किसी अन्य व्यक्ति से दूसरी शादी करना चाहती है, इसलिए उन्हें तुरंत तलाक दे दिया जाए। जब किशन ने इस बात का विरोध किया और तलाक देने से मना कर दिया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
रेलवे ट्रैक पर फेंकने की धमकी -
आरोप है कि इसके बाद पत्नी और सास ने मिलकर शिक्षक के साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने खुद को रेलवे पुलिस में कार्यरत बताते हुए झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक देने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि इससे पहले पत्नी की तरफ से भी पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments