बिलासपुर का ड्रेनेज सिस्टम तो बह गया, पर 'नेताओं के वादे' तैर रहे हैं...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- "किस्मत हो तो बिलासपुर जैसी! दिल्ली में तोखन साहू, रायपुर में अरुण साव, और शहर की कमान अमर अग्रवाल व धरमलाल कौशिक के हाथों में। इतने 'इंजनों' वाली सरकार है कि पूरा शहर अब 'क्रूज़' (नाव) पर चलने को तैयार है।
जनता बेचारी टैक्स भरकर 'स्मार्ट सिटी' ढूंढ रही थी, और साहब लोगों ने उसे 'वेनिस' (नदियों का शहर) बनाकर दे दिया। सड़कों पर पानी का ऐसा सैलाब है कि अब जनता को समझ आया— विकास जमीन पर नहीं, जलमग्न होकर आता है। मंत्री जी की नगरीय प्रशासन की फाइलें शायद वाटरप्रूफ थीं, इसलिए जनता के घरों में पानी घुस गया पर उनके कान तक जूं नहीं रेंगी।
अगली बार जब ये दिग्गज वोट मांगने आएं, तो उन्हें माला मत पहनाइएगा... बस एक-एक लाइफ जैकेट गिफ्ट कर दीजिएगा!"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments