google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर पुलिस ने हत्याकांड मामले में एक आरोपी को दबोचा...

Jul 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- चौकीदार की हत्या के सनसनीखेज मामले में सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में प्रयागराज से दिनेश राठिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश दे रही है। SSP रजनेश सिंह ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई है।


गिरफ्तार आरोपी दिनेश राठिया से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न राज्यों में अभियान चला रही हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40) की 4 आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पहले चौकीदार के साथ मारपीट की गई, फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद गला दबाने और मुंह में गमछा ठूंसने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन हत्या के समय सभी बालिग हो चुके थे। इसी कारण उन्हें बाल संप्रेषण गृह की 'प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट' में रखा गया था। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html