बिलासपुर: चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक के चलते 6 ट्रेनें रद्द....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर। आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण (Track Maintenance) का काम किया जाएगा, जिसके लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। यह कार्य 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगा।
ट्रेनों के परिचालन पर असर:
रद्द ट्रेनें: ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में कुल 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
मार्ग परिवर्तन: 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलाया जाएगा।
टाटानगर-एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित: गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के कई फेरे नवंबर से जनवरी के बीच रद्द रहेंगे।
नवंबर में रद्द रहने की तिथियां: 24 और 27 नवंबर
दिसंबर में रद्द रहने की तिथियां: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर
जनवरी में रद्द रहने की तिथियां: 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले मेगा ब्लॉक के कारण नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए रद्द एवं डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची जारी की है:-
रद्द रहने वाली ट्रेनें:
12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस
नवंबर: 23 और 30
दिसंबर: 7, 14, 21 और 28
जनवरी: 4 और 11
12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस
नवंबर: 25
दिसंबर: 2, 9, 16, 23 और 30
जनवरी: 6 और 13
20822 सांतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस
नवंबर: 21 और 28
दिसंबर: 5, 12, 19 और 26
जनवरी: 2 और 9
20821 पुणे–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
नवंबर: 23 और 30
दिसंबर: 7, 14, 21 और 28
जनवरी: 4 और 11
बदले हुए मार्ग (Diverted Route) से चलने वाली ट्रेनें:
18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
प्रभावित तिथियां: 23, 30 नवंबर | 7, 14, 21, 28 दिसंबर | 4, 11 जनवरी
(2027) |
बदला हुआ रूट:
यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग ईब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक होकर पुरी जाएगी।
13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
प्रभावित तिथियां: 26 नवंबर | 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर | 7, 14 जनवरी |
बदला हुआ रूट: यह ट्रेन कांद्रा–सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी (टाटानगर–गम्हरिया मार्ग पर नहीं चलेगी) |
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और स्थिति की जांच अवश्य कर लें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments