google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाटापारा दिव्यांगजन शिविर: सहायक उपकरण की आस में आए पिता को मिली बहुदिव्यांग बेटे के बेहतर भविष्य की राह.....

38 minutes ago
2 min read
  • सहायक उपकरण की आस में आए पिता को मिली बेटे के बेहतर भविष्य की राह...

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत भाटापारा में दिव्यांगजन शिविर, काउंसलिंग से मिली नई उम्मीद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-


















रायपुर/भाटापारा। बलौदा बाज़ार-भाटापारा में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित दिव्यांगजन शिविर ने ग्राम कुकदा निवासी शेष नारायण धृतलहरे के जीवन में एक नई उम्मीद जगाई है। अपने 10 वर्षीय बहुदिव्यांग बेटे के लिए केवल सहायक उपकरण की तलाश में आए इस पिता को अधिकारियों की सही काउंसलिंग से अब बेटे के सुनहरे भविष्य की राह मिल गई है।

अधिकारियों के मार्गदर्शन से जगी नई उम्मीद -

शिविर में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक सिनीवाली गोयल ने शेष नारायण से मुलाकात की और उनकी विस्तार से काउंसलिंग की। जब शेष नारायण ने अपने बेटे कौशिक के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की, तो उन्हें रायपुर के माना कैंप स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहुदिव्यांग केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वहां दिव्यांग बच्चों की देखभाल के साथ-साथ विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण एवं उपचार की पूरी शासकीय सुविधा उपलब्ध है।


पिता का संघर्ष और आगे की राह -

शेष नारायण ने बताया कि उनके चार बच्चों में से कौशिक बहुदिव्यांग है, जिसकी विशेष देखभाल में उनका काफी समय जाता था। इस वजह से वे बाकी बच्चों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते थे। माना कैंप की सुविधाओं के बारे में जानकर वे काफी आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को उपचार और विशेष शिक्षा के लिए वहां जरूर लेकर जाएंगे, ताकि उसका जीवन संवर सके।

योजनाओं के साथ मिल रहा है सही मार्गदर्शन -

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित इन शिविरों की खास बात यह है कि यहां हितग्राहियों को केवल शासकीय योजनाओं और उपकरणों का लाभ ही नहीं मिल रहा है, बल्कि व्यक्तिगत जरूरतों के आधार पर उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है। इससे दिव्यांगजनों और उनके परिजनों की अधिकारियों तक सीधी पहुंच बन रही है, जिससे उन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास संबंधी सही मार्गदर्शन मिल पा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html