google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बंगले में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, कैश के साथ तीन गिरफ्तार...

Oct 12, 2023
1 min read









































































गोवा पुलिस ने गुरुवार को कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप मैच पर अवैध सट्टेबाजी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां बुधवार रात को की गईं। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन ने बताया कि एक निजी बंगले पर छापा मारा गया और भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप मैच पर अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी करने के लिए तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी व्यक्तियों की पहचान 46 वर्षीय शंकर एन., 34 वर्षीय रूपेश पी., और 32 वर्षीय आर. कुमार के रूप में की गई। ये सभी कर्नाटक के मूल निवासी है।


उन्होंने कहा, ”हमें विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि कुछ लोग गोवा के पिलरने स्थित एक बंगले में अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी का धंधा कर रहे थे। एक छापेमारी दल का गठन किया गया और तलाशी ली गई। इसके तहत आरोपी व्यक्तियों के पास से 1,00,000/- रुपये कीमत के मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाईफाई राउटर और अन्य सामान जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी व्यक्तियों को गोवा दमन और दीव सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html