समीक्षा बैठक से पहले सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर सरकार का फोकस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने जन शिकायतों के निवारण को लेकर चल रही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों की परेशानियों को कम करना और उनकी हरसंभव सहायता करना है। राज्य में इस सेवा को लेकर जनता का अच्छा रुझान सामने आ रहा है।
आज प्रशासनिक स्तर पर इस हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की जाएगी। सरकार का यह पूरा प्रयास है कि हर एक नागरिक की शिकायत पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई हो, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिल सके। इस समीक्षा के जरिए यह भी परखा जाएगा कि जरूरतमंदों तक योजनाओं और समाधान का लाभ कितनी प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। नागरिकों की शिकायतों को सीधा मंच देने वाली यह पहल आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने में मददगार साबित हो रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments