बसना विधायक ने परिवार सहित टेका मत्था, मां मनसा और वनदुर्गा से मांगी क्षेत्र की खुशहाली....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बसना। शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में क्षेत्र भक्ति के रंगों में सराबोर है। इस आध्यात्मिक पर्व पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने परिवार के साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी धामों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने सरोज और दोनों पुत्रों सुमित (जिला संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ) व अमित के साथ झगरेनडीह और भतकुंदा पहुंचकर आदिशक्ति के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा की शुरुआत झगरेनडीह स्थित सिद्ध पीठ मां मनसा देवी मंदिर से हुई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार ने मां के दरबार में दीप प्रज्वलित कर चुनरी और नारियल अर्पित किए। इसके बाद भतकुंदा स्थित मां वनदुर्गा के दरबार में पहुंचकर उन्होंने गर्भगृह में आरती उतारी और क्षेत्र के अन्नदाताओं, युवाओं व माताओं के कल्याण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुजारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पक्के रसोई शेड के निर्माण की घोषणा की, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को भंडारों और आयोजनों में किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धर्म की रक्षा का मार्ग प्रशस्त होता है। जनसेवा ही सच्ची भगवत-सेवा है और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना ही उनका मुख्य संकल्प है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में उनके साथ परिजनों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, समिति के पूर्व अध्यक्ष भूषण तांडी, जनपद सदस्य विमला बेहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कश्यप, विकास बाधवा, शोभाराम तांडी और मंदिर अध्यक्ष ब्रज भूषण पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।








#Navratri2026 #BasnaNews #SampatAggarwal #MansaDevi #VandurgaTemple #ShardiyaNavratri #BasnaMLA #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments