बसना को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: 26 सितंबर को होगा 'संबल' चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट सेंटर का भव्य शुभारंभ....
डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस पर नई सौगात: बसना में 'संबल' चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर का होगा भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि...
बसना को बड़ी सौगात: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल करेंगे 'संबल' चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन..
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की उपस्थिति में बसना में सजेगा दिग्गजों का जमघट, खुलेगा 'संबल' सेंटर...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
बसना (छत्तीसगढ़): - अंचल के बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य विकास के लिए बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एक ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस के खास मौके पर दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के इलाज के लिए "संबल" (चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर) का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे।
दिग्गजों का लगेगा जमघट -
उद्घाटन समारोह में राजनीतिक और चिकित्सा जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित कई राज्यमंत्री दर्जे प्राप्त नेता और केंद्र सरकार के उपक्रमों के स्वतंत्र निदेशक मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल, बाल रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. जयश्री त्रिवेदी और एनएच एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एम. पाढ़ी भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
'संबल' सेंटर की प्रमुख सुविधाएँ: -
यह अत्याधुनिक सेंटर बच्चों की न्यूरोलॉजिकल, शारीरिक और विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यहाँ निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी:
अर्ली इंटरवेंशन: बच्चों में न्यूरोलॉजिकल समस्याओं की शुरुआती पहचान और उनका इलाज।
आधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के संतुलन और गतिशीलता को सुधारने के लिए अत्याधुनिक उपकरण।
समग्र विकास: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिजनों को उचित मार्गदर्शन व संबल प्रदान करने की पहल।
कार्यक्रम की जानकारी -
आयोजन के संयोजक डॉ. एन. के. अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल ने बताया कि यह शुभारंभ समारोह 26 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments