बसना: रात्रि गश्त में वन विभाग ने 10 लाख का अवैध तेंदू लट्ठा जब्त किया, ट्रक सहित प्रकरण दर्ज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बसना: छत्तीसगढ़ के महासमुंद वन मंडल में सतर्कता की मिसाल। वनमंडलाधिकारी मयंक पांडेय आई.एफ.एस और सरायपाली संयुक्त वनमंडलाधिकारी यूआर बसंत के निर्देश पर रात्रि गश्ती टीम ने अवैध वनोपज परिवहन का पर्दाफाश किया। जप्त माल की कीमत 10.30 लाख रुपये से अधिक है।

कार्रवाई :-
दिनांक 10 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे पदमपुर रोड, ग्राम पलसापाली के पास तेज रफ्तार वाहन UP 82 T 6160 को आशंका पर रोका गया। जांच में 123 नग तेंदू लट्ठा (5.432 घन मीटर) अवैध रूप से लादा मिला। वाहन और वनोपज जप्त कर वन अपराध प्रकरण संख्या 19903/08 दर्ज कर राजसात किया गया।

परिक्षेत्र अधिकारी बसना सुखराम निराला के कुशल संचालन में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी वैजनाथ बारिक, जगबाई रत्नाकर, वनरक्षक गढ़फुलझर कुंदनलाल पटेल, भृत्य एवं वन सुरक्षा श्रमिकों ने सहयोग किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments