google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना..बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया पत्नी को...

3 days ago
2 min read
  • सर पर ताबड़तोड़ वार कर पति ने वारदात को अंजाम दिया- नतीजा मौत ।

  • ट्रैक्टर की जैक रॉड से हमला कर अपनी ही पत्नी की हत्या की।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेटेमरी में रविवार की रात तकरीबन 8:30 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान पति ने ट्रैक्टर की जैक रॉड से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई और इसी दौरान घर के किचन में ही उसने दम तोड़ दिया।


घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी बसना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
















प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़े टेमरी निवासी सुभाषिनी साव पति बालक राम साव उम्र करीब 45 वर्ष रविवार रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर के किचन में पोछा लगा रही थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर पति बालक राम साव ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की जैक रॉड उठाकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने रॉड से महिला पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। बाद में किचन में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पति बालक राम साव की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और करीब डेढ़ वर्ष से रायपुर में उसका इलाज चल रहा था।


परिजनों का यह भी कहना है कि मानसिक स्थिति बिगड़ने पर वह कई बार पत्नी के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। परिवार के लोगों के अनुसार वह कभी-कभी पत्नी को फावड़ा (रांपा) - कुदारी से मारने की बात भी कहता था। इसी आशंका के चलते कृषि उपकरणों को एक कमरे में ताला लगाकर रखने की बात भी परिजनों द्वारा बताई गई है।


रविवार रात हुई घटना के बाद बड़े टेमरी सहित आसपास के गांवों में घटना की जानकारी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। महिला की मौत की सूचना बसना थाना को दिए जाने की जानकारी है। मामला पुलिस विवेचनाधीन है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html