google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बराक ओबामा ने नेतन्याहू को चेताया.....

Oct 26, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजराइल को संयम बरतने की सलाह देते हुए चेताया है कि यदि यह हरकत जारी रही तो आगे खासा नुकसान हो सकता है। ओबामा ने इजराइल को संयम बरतने को कहा है। बराक ओबामा ने अपने एक बयान में कहा कि यदि इजरायल युद्ध के दौरान गाजा के नागरिकों की मानवीय पहलुओं को नजरअंदाज करेगा तो जल्द ही उसे इसका खासा नुकसान भी उठाना पड़ेगा। ओबामा ने कहा कि इजरायल यदि लगातार गाजा पर हमलावर रहेगा तो वैश्विक स्तर पर उसका समर्थन कमजोर पड़ जाएगा। उन्होंने इसराइल को चेताया है कि ऐसे हालात में दुश्मन देश एक होकर अपने पक्ष में समर्थन जुटा सकते हैं और इसका खामियाजा दुनिया को भुगतना पड़ सकता है।

एक अन्य बयान में बराक ओबामा ने कहा कि गाजा पर बमबारी की वजह से पहले ही हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इन हमलों में हजारों लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा है। बराक का कहना है कि गाजा में नागरिकों के लिए भोजन, पानी और बिजली की व्यवस्था तक नहीं है। वहां मानवीय संकट का खतरा उत्पन्न हो गया है। इजराइल के लिए गाजा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाने के लिए किए जाने वाले दीर्घकालिक प्रयासों को भी नुक्सान होगा। बराक ने स्पष्ट कहा कि युद्ध सिर्फ दुखद होता है। जंग में नागरिकों की जान को सिर्फ जोखिम में डाला जाता है फिर चाहे युद्ध कितना ही सावधानी से क्यों न लड़ा जा रहा हो।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html