बलौदाबाजार: 6 शासकीय कर्मचारियों की हुई ससम्मान विदाई, कलेक्टर ने रिटायरमेंट के दिन ही सौंपा पेंशन ऑर्डर..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार। जिला प्रशासन ने अपनी लंबी शासकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए छह कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इन सभी कर्मचारियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्हें पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) की प्रति भी सौंपी गई।
इस मौके पर कलेक्टर ने शासकीय सेवकों द्वारा लंबे समय तक की गई जनसेवा और भावी पीढ़ी को तैयार करने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन आदेश की कॉपी मिल जाए और उनके सभी देयकों का भुगतान भी हो सके। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपील की कि वे अब अपना अधिक से अधिक समय अपने परिवार और समाज की भलाई में लगाएं।
ये कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त:
सम्मानित होने वाले शासकीय सेवकों में पुलिस विभाग से दिनेश कुमार शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग से गीता राम साहू और जया सरकार, तथा स्कूल शिक्षा विभाग से रोहित लाल साहू, कन्हैया लाल ध्रुव और देवेंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं। इस विदाई कार्यक्रम के दौरान जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments