google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बलौदाबाजार प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक.....

Sep 9
1 min read
  • जिले मे सभी कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन और जनसहभागिता हेतु दिये महत्वपूर्ण निर्देश.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम -

रायपुर, जिले के प्रभारी एवं स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस बलौदाबाजार मे सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर नोडल अधिकारों की बैठक ली। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान को अति महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यक्रमो के बेहतर आयोजन और अधिक से अधिक जनसहभागिता हेतु आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये। बैठक मे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय उपस्थित थे।


मंत्री जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षो के जन सेवा, 2047 तक विकसित भारत के सामूहिक संकल्प,समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है।अभियान के दौरान सभी कार्यक्रम आयोजन की तिथिवार रूप रेखा तैयार करने, रूट चार्ट,सुरक्षा, जनसहभागिता को विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की बेहतर निर्वाहन करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह अभियान हमारे लिये अत्यंत गौरवशाली है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को जन जन तक पहुंचाने और लोगों मे सामूहिक सेवा की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि जिले मे सभी कार्यक्रम का बेहतर आयोजन हो यह सबकी जिम्मेदारी हैं। सभी के समन्वित कार्य से आयोजन को सफल बनाना हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत आशीर्वाद का दिया ,सपनो का भारत ,आंगन उत्सव ,विकसित भारत संकल्प यात्रा ,सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान सहित 12 कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html