शिशु तस्करी का भंडाफोड़: मां ने 1.80 लाख में बेचा 10 महीने का बच्चा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने पैसों की खातिर अपने ही 9-10 महीने के दूधमुंहे बच्चे का सौदा कर डाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में बच्चे की मां समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
साजिश और पश्चिम बंगाल कनेक्शन -
जांच के मुताबिक, यह पूरा मामला मार्च महीने का है। आरोपियों ने मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये की रकम तय की थी। सौदा तय होने के बाद बच्चे को पश्चिम बंगाल ले जाया गया था। कुनकुरी पुलिस को जब इस बात की भनक लगी, तो उसने जाल बिछाकर छानबीन शुरू की और पश्चिम बंगाल से बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।
कानूनी शिकंजा -
पुलिस ने इस गंभीर मामले में बच्चे की मां और पश्चिम बंगाल के दो अन्य लोगों समेत पांचों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments