धमतरी में चाकूबाजी, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धमतरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अर्जुनी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुजगहन निवासी दीपांशु साहू के रूप में हुई है। बुधवार की रात मुजगहन के पास किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने तैश में आकर दीपांशु और उसके साथी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल दीपांशु को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, इस घटना में उसका साथी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments