पढ़ाई और भक्ति का अनूठा संगम: बिलासपुर में स्टेशनरी से सजा दुर्गा पंडाल, विसर्जन के बाद बच्चों को मिलेंगे उपहार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित मसानगंज में इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पारंपरिक फूलों और लाइटों की सजावट से हटकर समिति ने पूरे पंडाल और माता रानी का शृंगार कॉपियों, किताबों, पेन, पेंसिल और स्कूल बैग जैसे शिक्षण सामग्री से किया है।
यह आयोजन 58 साल पुरानी पूजा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस बार 'स्टेशनरी वर्ल्ड' थीम को चुना गया है, जिसे सदस्यों ने खुद मिलकर तैयार किया है। कारीगरों ने माता रानी का श्रृंगार भी इन्हीं वस्तुओं से बेहद खूबसूरती से किया है।

इस पहल का सबसे खास पहलू इसका सामाजिक संदेश है। उत्सव संपन्न होने और मूर्ति विसर्जन के पश्चात पंडाल में इस्तेमाल हुआ सारा स्टेशनरी सामान जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर दिया जाएगा, ताकि उनकी शिक्षा में कुछ सहायता हो सके। इस अनोखे प्रयास से भक्ति के साथ शिक्षा का संदेश भी मिल रहा है, जिसे देखने पहुंच रहे लोग खूब सराह रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments