google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में ठगी का अनोखा मामला: शादी का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार, ऐसे चलाती थी पूरा नेटवर्क...

5 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शादी का लालच देकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना महिला समेत 4 आरोपियों को दबोच लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।


ऐसे हुआ मामले का खुलासा -

साइबर क्राइम पोर्टल पर एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे शादी कराने का झांसा देकर 6 लाख 65 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम ठग ली गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने फौरन तकनीकी विश्लेषण और जांच शुरू की।


राजनांदगांव तक फैला था नेटवर्क -

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि इस ठगी के तार राजनांदगांव जिले से जुड़े हुए हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम ने राजनांदगांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी महिला और उसके साथियों को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य महिला आरोपी पहले किसी मैरिज ब्यूरो में काम करती थी। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद उसने खुद की एक फर्जी संस्था खड़ी कर ली।


यह महिला मोबाइल फोन के जरिए लोगों से संपर्क साधती थी और उन्हें मनपसंद रिश्ते का झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद शादी तय कराने के नाम पर अलग-अलग बहानों से पैसों की उगाही की जाती थी।


जेल भेजे गए सभी आरोपी -

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html