गणेश उत्सव को लेकर बाजार में सजीं आकर्षक प्रतिमाएं.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजनांदगांव:- आगामी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजनांदगांव में 11 दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के चौक-चौराहों पर गणेश उत्सव समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। वहीं दुर्ग जिले के थनौद से भगवान गणेश की प्रतिमाओं के शहर में पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
गणेश उत्सव को लेकर शहर में मूर्तिकार बड़ी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वहीं विभिन्न समितियों की ओर से प्रतिमाओं को शोभायात्रा के माध्यम से पंडाल तक लाया जा रहा है। उत्सव को लेकर शहर में लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में छोटी-बड़ी और आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। मूर्तिकार कृष्णा पाल के मुताबिक, इस वर्ष ढाई फीट से लेकर साढ़े सात फीट तक की प्रतिमाएं बनाई गई हैं, जिनकी कीमत 3500 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक रखी गई है। मूर्तिकारों ने भगवान गणेश की अलग-अलग मुद्राओं में प्रतिमाएं तैयार की हैं। इनमें महाराजा स्वरूप, दूल्हे के रूप में पगड़ी वाली गणेश प्रतिमा और सखी वाली गणेश प्रतिमाओं की मांग बनी हुई है। गणेश उत्सव समितियों की तैयारियों के साथ ही अब शहर में पर्व का माहौल भी दिखाई देने लगा है।
#attractive #idols #market #ganesh #festival #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments