अनुपयोगी कागज और गत्ते से बनी भगवान गणपति और मंदिर की आकर्षक कलाकृतियां, प्लेसमेंट श्रमिक ने पेश की 'बेस्ट फ्रॉम वेस्ट' की मिसाल.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: 'सेवा संकल्प अभियान 2026' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय और सभी 10 जोनों में लगातार सकारात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
यह अभियान छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इन कार्यक्रमों को निरंतर गति दी जा रही है।

इसी कड़ी में, नगर निगम रायपुर मुख्यालय के प्रेस एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत प्लेसमेंट श्रमिक यशवंत सपहा ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने निगम की ऑफसेट मशीन में मुद्रण कार्य के बाद बचे हुए अनुपयोगी कागज और गत्ते (पुट्ठे) का सदुपयोग करते हुए भगवान गणपति, मंदिर और वृक्ष की बेहद सुंदर प्रतिकृतियां उकेरी हैं।
'स्वच्छ भारत मिशन' और 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के 'बेस्ट फ्रॉम वेस्ट' (कचरे से उपयोगी वस्तु बनाना) के विचार को अपनाते हुए यह पहल नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण का एक सकारात्मक संदेश दे रही है।
आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 10 दिवसीय सार्वजनिक गणेश उत्सव के अंतिम दिन, रिद्धि-सिद्धि के प्रदाता भगवान गणपति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते वृक्ष की इन आकर्षक कलाकृतियों ने सबका मन मोह लिया। नगर निगम मुख्यालय भवन के भूतल पर अपने दैनिक कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिक, मीडियाकर्मी और विज्ञापन प्रतिनिधि, यशवंत सपहा द्वारा कागज और गत्ते के मिश्रण से बनाई गई इस अद्भुत कलाकृति को देखकर उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











.jpg)
Comments