अकलतरा में स्काउट्स-गाइड्स का त्रिदिवसीय शिविर संपन्न, युवाओं में जगा सेवा का जज्बा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अंचल में अनुशासन और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ाने वाले भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला स्तरीय तृतीय सोपान और निपुण जाँच परीक्षा शिविर का रंगारंग समापन हो गया। पाँच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण सत्र में जिलेभर से आए 118 से अधिक छात्र-छात्राओं और लीडर्स ने विभिन्न जीवन कौशलों में अपनी दक्षता साबित की।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग की विधाएं बच्चों के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को उभारने के साथ उनमें देश प्रेम और जनसेवा की अलख जगाती हैं।

कड़े इम्तिहान और साहसिक गतिविधियों से परखी गई प्रतिभा -
12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित इस पांच दिवसीय शिविर के दौरान प्रतिभागियों की कड़ी परीक्षा ली गई। इसमें स्काउटिंग के इतिहास, नियमों और झंडा गीतों के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण हुआ। शिविरार्थियों ने बिना बर्तनों के भोजन पकाने, तंबू और अस्थायी पुल (ब्रिज) बनाने की कला सीखी। इसके अलावा प्राथमिक उपचार, फ्लैग होस्टिंग, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने और हाइकिंग के गुर सीखकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

मड़वा और लगरा विद्यालयों ने दिखाई सबसे बड़ी भागीदारी -
शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 118 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने हिस्सा लिया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा और भारतीय विद्या मंदिर लगरा के 21-21 विद्यार्थियों का दल सबसे बड़ा रहा। इसके अलावा अकलतरा, खोखरा, रसौटा, पंतौरा, करमा, जांजगीर, तिलई, अमोरा, सिवनी, बिर्रा, पहरिया और अमरताल के विद्यालयों से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
राज्य स्तर के पदाधिकारियों और स्थानीय शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में चले इस आयोजन को सफल बनाने में शिविर संचालक डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, श्वेता जायसवाल, पूरन लाल पटेल समेत पूरी शिक्षण टीम और सर्विस रोवर्स ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनों ने शिविर स्थल पहुंचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments