google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एथर एनर्जी लिमिटेड ने रायपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क पेश किया...

1 day ago
4 min read
  • कोणार्क 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है और एस एवं जेड सीरीज में छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

  • कंपनी अपने नए फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी पैक पर 10 साल/100,000 किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है।

  • कोणार्क का स्पेशल इंट्रोडक्टरी मूल्य 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम रायपुर) है। इसकी डिलीवरी चरणबद्ध रूप से चुनिंदा वैरिएंट्स के लिए शुरू की जा रही है।

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने आज रायपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोणार्क पेश किया। यह देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो रोजमर्रा की राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करता है। कोणार्क एस और जेड सीरीज में छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करते हैं। कोणार्क का सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है।

सौरभ शर्मा, हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण राज्य है। कोणार्क की मदद से हम भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाना चाहते हैं। यह स्कूटर उन खरीददारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इंतजार में हैं। इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर तक की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कोणार्क यहाँ पर हमारी मौजूदगी को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान देगा और छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने की रफ्तार को बढ़ाएगा।’’

यानी राईडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल (जो भी पहले हो) के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। साथ ही, कवरेज पीरियड के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ की गारंटी भी है। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ एथर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 6.6 प्रतिशत था, जो वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही बढ़कर 11.9 प्रतिशत हो गया है। वाहन के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कंपनी ने साल-दर-साल 161 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 1,246 स्कूटर बेचे हैं। छत्तीसगढ़ में एथर के पास 19 एक्सपीरिएंस सेंटर और 17 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 3 रायपुर में हैं, जो राज्य में एथर के रिटेल और कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कंपनी के पास 55 एलईसीसीएस फास्ट चार्जिंग पॉईंट हैं, जो इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

कोणार्क को भारत की सड़कों के लिए बनाया गया है। इसमें स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस है। साथ ही, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। वहीं, सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी प्रदान करता है।

कोणार्क में रोजमर्रा की राइड को आसान बनाने के लिए अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। एथर का इन-हाउस एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, एईबीएस सड़क की परिस्थितियों के अनुरूप फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक रूप से एडजस्ट कर देता है। वहीं, ब्रेकिंग परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है। स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन फीचर के साथ कीलेस अनुभव के लिए इसमें मैजिककी है। ऑटोपॉप फीचर अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधाजनक और हैंड्सफ्री एक्सेस प्रदान करता है, तथा एयरवॉक फीचर हल्के मोटर टॉर्क की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना आसान बना देता है।


कोणार्क ने चार्जिंग और ओनरशिप को भी आसान बना दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है। साथ ही, एक वैकल्पिक 450 वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर 450 वॉट के इन-बिल्ट चार्जर के साथ जुड़कर 900 वॉट की कंबाईंड चार्जिंग प्रदान करता है, जिससे होम चार्जिंग का समय घटकर आधा रह जाता है। कोणार्क के साथ एथर छत्तीसगढ़ में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है, जहाँ पर कंपनी की स्पोर्टी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा काफी लोकप्रिय हैं। रायपुर में कोणार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग ईकोसिस्टम को मजबूत बनाने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है, ताकि लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान और ज्यादा राईडर्स तक पहुँच सकें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html