विधानसभा आम चुनाव 2023 मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्मिकों को गुरूवार को जिला मुख्यालय पर एमडी बीएड कॉलेज श्रीगंगानगर में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने कहा कि मतदान के पश्चात मतगणना बेहद महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित हो।
प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मतगणना में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाये। इससे जुड़े सभी अधिकारी व कार्मिक गंभीरतापूर्वक मतगणना कार्य सम्पन्न करवायें। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान अधिकृत और सही सूचनाएं दी जायें। निर्धारित प्रपत्र में सूचनाएं निश्चित समयावधि में दी जानी आवश्यक हैं। इसके लिये सभी तरह की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जायें।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कार्मिकों को प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ एवं जिला परिषद सीईओ भवानी सिंह पंवार, नगरपरिषद आयुक्त यशपाल आहूजा, एसएलएमटी सुरेन्द्र सोनी और डीएलएमटी अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व गणन पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। सैद्धांतिक प्रशिक्षण के पश्चात उपस्थित कार्मिकों को ईवीएम और डाक मतपत्र से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर समस्त रिटर्निंग अधिकारी, कार्मिक सहित अन्य मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments