google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बलौदा थाना क्षेत्र में मारपीट और बलवा: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 गिरफ्तार...

29 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई हिंसा और मारपीट की अलग-अलग घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद और जमीन के पुराने झगड़े को लेकर हुई मारपीट के मामलों में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को दबोच लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


गणेश विसर्जन और जमीन विवाद बना हिंसा की वजह -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना ग्राम पहरिया की है, जहां गणेश विसर्जन के जश्न के दौरान अचानक विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।


दूसरी घटना ग्राम कोरबी की है, जहां जमीन के एक मामले को लेकर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इन तमाम मामलों में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए बलौदा थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और सभी आरोपियों को धर दबोचा।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम -

  1. उकेश साहू (35 वर्ष) - निवासी पहरिया

  2. रामेश्वर साहू (36 वर्ष) - निवासी पहरिया

  3. नितेश बरेठ (30 वर्ष) - निवासी पहरिया

  4. प्रभाकर यादव (24 वर्ष) - निवासी पहरिया

  5. अनुपम यादव (24 वर्ष) - निवासी पहरिया

  6. भुवनेश्वर लाल बरेठ (27 वर्ष) - निवासी पहरिया

  7. सुपेत दास मानिकपुरी (42 वर्ष) - निवासी कोरबी


#बलौदापुलिस #जांजगीरचांपा #छत्तीसगढ़न्यूज़ #अपराध #PoliceAction #JanjgirChampa #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html