google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेज रफ्तार चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर ढाबे के किचन में घुसी....

24 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- मध्य प्रदेश:- इंदौर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी। धार से इंदौर आ रही बस ने ढाबे की दीवार तोड़ दी और सीधे किचन तक पहुंच गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय ढाबा बंद था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई।


यात्रियों में मची अफरा-तफरी

यह हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, धार की ओर से आ रही चार्टर्ड बस के चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद करते हुए यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार अन्य यात्री बाद में दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।


आवाज सुनकर बाहर निकले

हादसे के वक्त ढाबा बंद था, लेकिन अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे। टक्कर की तेज आवाज सुनकर वे बाहर आए। आमतौर पर शेरे पंजाब ढाबे पर दिन और रात के समय काफी भीड़ रहती है। ऐसे में यदि यह घटना व्यस्त समय में होती, तो नुकसान अधिक हो सकता था।


चंदन नगर पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद चंदन नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, बस चालक और कंडक्टर के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं। उनके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html