प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले हुआ झाँकियों का स्वागत, वंदन और अभिनंदन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली भव्य झांकियों का मालवीय रोड स्थित जवाहर मार्केट में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने हर साल की तरह इस बार भी मंच से झांकियों का वंदन और अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के नारों से गूंज उठा।

झांकियां निकलने से पूर्व विकास उपाध्याय ने सपरिवार विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न समितियों द्वारा निकाली गई मनमोहक झांकियों का स्वागत किया। प्रदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं के बीच उत्साह बढ़ाते हुए विकास उपाध्याय खुद भी बैंड बजाते और नृत्य करते नजर आए।
इस भव्य आयोजन में सनातन धर्म की कई सुंदर झलकियां प्रस्तुत की गईं। वहीं, लोकमंच के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और भक्तिमय कार्यक्रमों में शहरवासी जमकर झूमे। विकास उपाध्याय ने सभी झांकी समितियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो), शॉल और नारियल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे। धार्मिक परंपराओं के अनुसार यह पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)







Comments