आदिवासी क्षेत्र बस्तर में अरविन्द केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें ख़बर......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर पहुंचे हुए हैं।
जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में अरविंद केजरीवाल महासभा कर रहे हैं। नक्सलगढ़ में आप की महासभा में हजारों लोग पहुंचे हुए हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के लिए आप की 10वीं गारंटी का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि बस्तर के गाँव गाँव में क्लीनिक खुलवायेंगे। दिल्ली सरकार घाटे में नहीं फायदे में चल रही है क्योंकि हम ईमानदार है। उन्होंने आगे कहा कि पुराने नेताओं ने लूटा है इनसे निकालेंगे और जनता के विकास पर लगाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रिश्वत खोरी बंद करेंगे। छत्तीसगढ़ के युवाओ के लिए रोजगार का बंदोबस्त करेंगे। सभी कर्मचारियों को पक्की नॉकरी देंगे। आदिवासियो के लिए पेसा कानून लागू होगा। अरविंद केजरीवाल ने फिल्म जवान का जिक्र करते हुए कहा कि 75 सालों में पिछली सरकारों ने कुछ किया होता तो हमें राजनीति में आना नहीं पड़ता ना जवान फ़िल्म बनाते। वन नेशन वन इलेक्शन कभी नहीं होना चाहिए। बार बार नेताओं को आपके पास आना चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन नहीं होना चाहिए वन नेशन वन एजुकेशन वन हेल्थ होना चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments