नवा रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर चमकेगी कला और फोटोग्राफी की प्रतिभा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। नवा रायपुर के आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जनजातीय गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में खास राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसक अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवा अपनी कला और कैमरे के हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता -
विषय: मेरी जनजाति, मेरी विरासत
तारीख: 12 और 13 नवंबर 2026
पंजीयन की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2026
पंजीयन लिंक: https://tinyurl.com/jjgdpainting
खासियत: संस्थान की तरफ से पेंटिंग ब्रश, कैनवास, कार्ट्रिज पेपर, ईजल, ड्राइंग शीट, रंग और पैलेट जैसी सभी जरूरी सामग्रियां प्रतिभागियों को मुहैया कराई जाएंगी।
ईमेल प्रविष्टि: jjgdpainting@gmail.com
संपर्क: सहायक संचालक पार्वती जगत (7805982502)

फोटोग्राफी प्रतियोगिता -
विषय: जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं
पंजीयन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
पंजीयन लिंक: https://tinyurl.com/jjgdphotography
ईमेल प्रविष्टि: पंजीयन फॉर्म, फोटो की सॉफ्ट कॉपी और जरूरी दस्तावेज jjgdphotography@gmail.com पर भेजने होंगे।
संपर्क: सहायक अनुसंधान अधिकारी अंजनी भगत (9926588481)
इन दोनों मुकाबलों के नियम, शर्तों और पुरस्कारों से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.cgtrti.gov.in पर हासिल की जा सकती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments