google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टी20आई में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय...

51 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- ऑकलैंड :- भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में मिशेल सैंटनर को आउट करते ही अर्शदीप ने अपने 150 टी20आई विकेट पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।


अर्शदीप ने 150 विकेट सिर्फ 1,577 दिनों में पूरे किए, जो डेब्यू के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने का सबसे तेज रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2,325 दिनों में 150 विकेट हासिल किए थे। अर्शदीप 2,143 गेंदों में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज पेसर भी बन गए हैं। उनसे आगे केवल वानिंदु हसरंगा और राशिद खान हैं। इसके अलावा, इस साल उनका विकेटों का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20आई विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।


हालांकि, अर्शदीप के रिकॉर्ड के बावजूद न्यूजीलैंड ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर 65 रन बनाए। दोनों की आक्रामक पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो भारत के खिलाफ टी20आई में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html